
!!.वीर भूमि बुंदेलखंड सड्वा के जंगलों में रहस्यमई गुफा साधु संत करते तपस्या गुफा में स्वर्ग का द्वार.!!
बुंदेलखंड की भूमि शौर्य बीर के लिए पहचानी जाती है l छतरपुर से 55 किलोमीटर दूर बड़ामल्हरा के सड्वा के जंगलो में स्थित है यह रहस्यमयी गुफा । बाहर से देखने पर अंदाजा लगाना मुश्किल होता है, की अंदर जाकर ये गुफा इतनी विशाल है की यंहा हजारो लोग समा जायें । हजारो वर्षो से अपने अंदर कई राज समेटे इस गुफा में साधू सन्त वर्षो तपस्या करते रहे और कई सिध्धियां अर्जित करते रहे है । छतरपुर मेरी जान की टीम ने देखा की गुफा के भीतर पीतांबरा माता का मन्दिर है और एक विशाल शिवलिंग । गुफा के काफी अंदर जाने पर एक घुक अन्धेरा रहस्यमयी रास्ता है जिसमे आम आदमी जाने का साहस नही कर पाता जिसको स्वर्ग का रास्ता भी कहा जाता है ।