
*#Lucknow….* *यूपी विधान परिषद चुनाव* *निर्दलीय उम्मीदवार का नामांकन निरस्त* *◾भाजपा-सपा के सभी प्रत्याशियों का निर्वाचन तय* यूपी में 12 सीटों पर हो रहे विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा के सभी 10 व सपा के दो उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। ◾दरअसल, निर्दलीय उम्मीदवार महेश चंद्र शर्मा का नामांकन खारिज कर दिया गया। शर्मा के नामांकन पत्र में आवश्यक 10 प्रस्तावक नहीं थे। ◾अब यह सुनिश्चित हो गया है कि मतदान की जरूरत नहीं पड़ेगी अत: गुरुवार 21 जनवरी को सभी प्रत्याशियों के औपचारिक निर्वाचन की घोषणा कर दी जाएगी। ◾भाजपा के 10 प्रत्याशियों में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, अरविंद कुमार शर्मा, लक्ष्मण आचार्य, गोविंद नारायण शुक्ला, सलिल विश्नोई, अश्विनी त्यागी, सुरेंद्र चौधरी, धर्मवीर प्रजापति और कुंवर मानवेंद्र सिंह शामिल हैं।