चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी बरामद

एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में लुटेरों/चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना जलेसर पुलिस द्वारा दो शातिर अभियुक्तों को चोरी के 4000 रुपए (सिक्के) सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 16.01.2021 को वादी भगवान सिंह पुत्र जोहरी लाल निवासी मोहल्ला जोसियान थाना जलेसर एटा द्वारा थाना जलेसर पर इस आशय की तहरीर दी गई कि दिनांक 14.01.2021 की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर व दुकान से नकदी व जेवरात चोरी कर लिए हैं इस सूचना पर थाना जलेसर पर *मुअसं- 14/2021 धारा 380,411 भादंवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी व चोरी की गई सम्पत्ति की बरामदगी हेतु थाना प्रभारी जलेसर को निर्देशित किया गया। दिनांक 18.01.2021 को समय करीब 11.00 बजे थाना जलेसर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सिकंदराराऊ बस अड्डे के पास से दो शातिर अभियुक्तों को चोरी किये हुए 4000 रुपये सहित गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में गिरफ़्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता:-
1- राजकुमार उर्फ फैदू पुत्र धर्मेंद्र उर्फ जग्गा निवासी ठगैलान कस्बा व थाना जलेसर एटा।
2- संजय उर्फ अद्धा पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी मौहल्ला रामबक्श कस्बा व थाना जलेसर एटा।

बरामदगीः-
1- 4000 रुपये (सिक्के) (सम्बन्धित मुअसं- 14/2021 धारा 380,411 भादंवि)

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks