जिला कारागार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सम्पन्न

जिला कारागार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सम्पन्न

एटा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश तथा माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश एटा के निर्देशानुसार आज दिनांक 18.01.2021 को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा श्रीमती साधना कुमारी गुप्ता द्वारा जिला कारागार एटा में निरुद्ध बन्दियों हेतु विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निरुद्ध बंदियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा उनकी समस्याओं को सुना गया। सचिव द्वारा जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के सशक्तिकरण और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की और प्ली बारगेनिंग और उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया । कोरोना वायरस के लक्षणों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए में अवगत कराया गया कि कोरोनावायरस से बचने के लिए वह अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें तथा क्षेत्र व कासते समय अपने मुंह पर कपड़ा अथवा रुमाल आज अवश्य बांधे तथा हर पल अपने चेहरे पर मास्क लगाए रखें सचिव द्वारा उन्हें यह भी अवगत कराया गया कि अपने हाथों को किसी भी साबुन से प्रत्येक 20 मिनट बाद धोते रहें अथवा सैनिटाइजर का प्रयोग करें तथा स्वयं को अस्वस्थ महसूस होने पर तुरंत जिला कारागार के चिकित्सक से संपर्क करें।
सचिव द्वारा जिला कारागार में नियुक्त बंदी पीएलबी के द्वारा बनाए गए विधिक जागरूकता रजिस्टर का अवलोकन किया गया तथा निर्देशित किया गया कि वह जेल में बंदियों को विधिक जानकारियां दें तथा उनकी समस्याओं को सुनें उसकी रिपोर्ट समय-समय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजें अधीक्षक जिला कारागार एटा को निर्देशित किया गया कि वह जिला कारागार में के अंदर साफ सफाई की पूरी व्यवस्था रखें और यदि कोई भी व्यक्ति अस्वस्थ नजर आए तो उसे तुरंत जिला कारागार के चिकित्सक दिखाएं। सचिव द्वारा अधीक्षक जिला कारागार एटा से जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को कोविड-19 सुरक्षित रखने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सचिव द्वारा जिला कारागार में नियुक्त किए गए स्वयंसेवक पुष्पेंद्र सिंह को निर्देशित किया गया कि यदि जिला कारागार में निरुद्ध को किसी भी प्रकार की कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो तो वे उसका उपचार अभिलंब जिला कारागार में नियुक्त चिकित्सक से कराए तथा प्रत्येक निरुद्ध बंदी की किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसकी सहायता करें इस शिविर के आयोजन पर अधीक्षक जिला कारागार डिप्टी जेलर एवं पैनल अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks