ट्रैन से कटकर 25 वर्षीय मंद बुद्धि व्यक्ति की मौत
मालगाड़ी से कटने का लगाया जा रहा है अनुमान
सूचना मिलने पर पहुँची जीआरपी रेलवे पुलिस

एटा।मारहरा रेलवे स्टेशन पर एक मन्द बुद्धि व्यक्ति उम्र 25 वर्ष की सुबह लगभग 11:00 बजे मालगाड़ी के चपेट में आने से मौत हो गई।वहीं सूचना मिलने पर पहुँची जीआरपी रेलवे पुलिस।रेलवे पुलिस एस एस आई इकरार हुसैन ने स्टेशन के आस-पास के सभी लोगों से जानकारी ली।काफी देर बाद मृत व्यक्ति की शिनाख्त लवकुश उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र चिरोंजीलाल निवासी नगला परसी थाना मारहरा के रूप में हुई।ये शिनाख्त सूचना मिलने पर पहुँचे मृत व्यक्ति के भाई तेज सिंह ने की। मृतक के भाई तेज सिंह ने बताया कि उसका भाई मंद बुद्धि था जो इधर उधर घूमता रहता था।