बुनकरों की मागो को लेकर अल्पसंख्यक कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

बुनकरों की मागो को लेकर अल्पसंख्यक कांग्रेस ने दिया ज्ञापन
एटा।शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस के अध्यक्ष के नेतृत्व में बुनकरों की मागो को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम जिला अधिकारी के दिया ज्ञापन ।ज्ञापन में कहा गया कि आपको सादर अवगत कराना चाहते है कि प्रदेश में खेती के बाद सबसे ज़्यादा रोज़गार बुनाई उद्योग से मिलता है। इसमें लाखो परिवार मज़दूरी इत्यादि करके अपने परिवार का पालन पोषण करते है। लॉकडाउन की महामारी का प्रभाव अत्यधिक बुनाई उद्योग पर पड़ा है। जिसके कारण बुनकर मज़दूर भूखमरी करने पर विवश हो चुका है। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद बुनकरों द्वारा तैयार माल बेचने के लिए देश के विभिन्न शहरों में भेजने पर वापस आ जा रहा है ऐसी भयावह स्थिति में मज़दूर बुनकरों के करघा पूर्णतः बंद हो गए है। घरों का सामान इत्यादि बेच कर अबतक इधर उधर से अपने परिवार के जीविका पालन पोषण चला रहे है। बुनकरों के पास अब कोई रास्ता नही बचा है कि अपने परिवार को भुखमरी से बचा सके। ऐसी स्थिति में इस पत्र के माध्यम से निम्न मांग की जा रही है। उम्मीद है कि आप सहानुभूति पूर्वक विचार करके अभिलंब बुनकरों को भुखमरी या आत्महत्या जैसी स्थिति से बचाने की कृपा करें व बुनकर उद्योग को बहाल कर रोज़गार को बनाये रखे।
महोदय विदित हो कि करघा पर तैयार होने वाले कपड़े पर 5% जीएसटी बुनकर अदा करता है। यदि बुनाई उद्योग बन्द होता है तो जहां लाखो परिवार बेरोज़गार होगा यही जीएसटी द्वारा करोड़ो रूपया मिलने वाली धनराशि भी बंद हो जाएगी। जिससे प्रदेश की आथिर्क स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ेगा।
मांग-

1- यूपीए सरकार द्वारा दिनांक 14 जून 2006 में बुनकरों को फ्लैट रेट पर दी जाने वाली विद्युत आपूर्ति को बहाल रखा जाए।

2- बुनकरों का जनवरी 2020 से आज तक का बिजली बिल माफ किया जाए।

3- फ़र्ज़ी बकाये बिजली बिल के नाम पर बुनकर मज़दूरों के उत्पीड़न बन्द किया जाए।

4- बुनकरों के जो बिजली कनेक्शन काट दिए गए है उसको तुरंत बहाल किया जाए।

5- SC/ST बुनकरों के लिए बन रही कल्याणकारी योजनाओ में OBC बुनकरों को भी शामिल किया जाए।
ज्ञापन देने वालो में गंगा सहाय लोधी जिला अध्यक्ष कांग्रेस, ठाकुर अनिंल सोलंकी जी जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी ,कांग्रेस शहर अध्यक्ष विनीत पाराशर वाल्मीकि,मोहम्मद इरफान एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष (प्रशासन), जिला कांग्रेस किसान अध्यक्ष अमीत कुमार जी मोहम्मद सैफ शहर महासचिव कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग एटा लल्ला बाबू शहर महासचिव कांग्रेसन अल्पसंख्यक विभाग एटा मोहम्मद नाजिम अब्बास शहर सचिव कांग्रेस अल्पसंख्यक अफजाल अब्बास शहर सचिव कांग्रेश अल्पसंख्यक विभाग
मोहम्मद चमन सैफी अनंत प्रताप नैना शर्मा एडवोकेट डॉ सुरेंद्र कुमार संतोष कुमार एडवोकेट रविंद्र लोधी फैजान अंसार अहमद रिहान मोहम्मद शाकिर सभी लोग मौजूद रहे
सैफ अली खांन उर्फ सुल्तान अली अब्बास
शहर महासचिव कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग,गुलचमन मंसूरी,फैजल भाई, बसीम सलमानी,लियाकत अली,सुल्तान सेफी ,मोहम्मद सलमान आदि

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks