मोदी सरकार अन्नदाताओं की पूंजी साफ़ करने में लगी है: राहुल गांधी

अपने सूट-बूट वाले दोस्तों का 875000 करोड़ क़र्ज़ माफ़ करने वाली मोदी सरकार अन्नदाताओं की पूंजी साफ़ करने में लगी है: राहुल गांधी

**कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़ी कांग्रेस ने मोदी सरकार को एक बार फिर आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर कुछ पूंजीपतियों का कर्ज माफ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार अन्नदाताओं की पूंजी साफ करने में लगी है।

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने निशाना साधा है। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़ी कांग्रेस ने मोदी सरकार को एक बार फिर आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर कुछ पूंजीपतियों का कर्ज माफ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार अन्नदाताओं की पूंजी साफ करने में लगी है।

आपको बता दें, राहुल गांधी ने सोमवार को ग्राफिक्स शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा, “अपने सूट-बूट वाले दोस्तों का 875000 करोड़ क़र्ज़ माफ़ करने वाली मोदी सरकार अन्नदाताओं की पूंजी साफ़ करने में लगी है।” गौरतलब है कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले 50 दिनों से ज्यादा समय से दिल्ली की सीमा पर डटे हैं। प्रदर्शनकारी किसान कृषि कानूनों को रद्द करने से कम पर मानने को तैयार नहीं हैं। सरकार की गतिरोध खत्म करने की अब तक की सारी कोशिशें नाकाम साबित हुई हैं। इधर किसानों ने 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को दिल्ली में किसान परेड निकालने की चेतावनी दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks