किसान यात्रा एटा चुंगी से यात्रा प्रारंभ होकर अलीगढ़ वाईपास के पास पहुंचेगी

एटा से निकलकर किसानों की पैदल यात्रा आज सातवें दिन जनपद अलीगढ़ के सिहोर राजबाह से चलकर गलन भरी शर्दी मैं भी एटा चुंगी पर पहुंची कल प्रातः 11:00 एटा चुंगी से यात्रा प्रारंभ होकर अलीगढ़ वाईपास के पास पहुंचेगी

रामखिलाड़ी सविता को जिलाध्यक्ष अलीगढ़ नियुक्त किया गया

आपको अवगत कराना है कि के आज दिनांक 17 जनवरी 2021 को अखिल भारतीय किसान यूनियन की पैदल यात्रा सातवें दिन जनपद अलीगढ़ के सिहोर राजबाह से चलकर एटा चुंगी पर पहुंची एवं रास्ते में हजारों किसानों ने जबरदस्त स्वागत किया गया अंत में यात्रा जनपद अलीगढ़ के एटा चुंगी पर पहुंची जहां पर अलीगढ़ निवासी ठा0 दिनेश चंद्र कुशबाह ने यात्रा में उपस्थित सभी किसान भाइयों का भोजन का प्रबंध किया एटा चुंगी से कल प्रातः 11:00 बजे से पैदल यात्रा चलकर कल शाम को बाई पास के पास विश्राम करेगी उक्त यात्रा के समय संगठन के पदाधिकारियों ने पूरे देश में चल रहे किसानों के आंदोलन के विषय में विस्तार से बताया और आंदोलन में निरंतर सहयोग करने की अपील की यात्रा को सफल बनाने के लिए किसानों से अधिक से अधिक समय निकालने की अपील की और बताया कि यह आंदोलन किसानों के लिए जीवन मरण का सवाल है इसको हर हाल में किसान बिरादरी के सारे लोगों को मिलकर के जीतना ही होगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, तेज सिंह वर्मा – सुरेन्द्र शास्त्री राष्ट्रीय महासचिव, संजीव प्रधान राष्ट्रीय संयोजक, रामकिशन यादव प्रदेश अध्यक्ष, दिनेश चंद्र युवा राष्ट्रीय महासचिव, राजेश पहलवान प्रदेश महासचिव, के0 के0 भईया प्रदेश उपाध्यक्ष, आशुतोष, सुरेन्द्र सिंह नेताजी मेनपुरी, रामखिलाड़ी सविता जिलाध्यक्ष अलीगढ़, दिनेश चंद्र कुशबाह, बाबूराम वर्मा, दोजीराम कुशबाह, सुरेश सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks