सबसे पवित्र और मजबूत बाप-बेटी का रिश्ता हुआ शर्मसार : बड़ी बेटी को बनाता था हवस का शिकार, गर्भपात कराया, अब छोटी के साथ…

हिसार: यहां एक कलयुगी पिता ने दुनिया के सबसे पवित्र और मजबूत पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करने का काम किया है। उसने ऐसी घिनौनी करतूत की है कि जिसके बारे में सोचना और सुनना भी घोर पाप समझा जाता है। इस मामले को लेकर लोगों में इतना उबाल है कि वो ऐसे आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कह रहे हैं। लोगों का मानना है कि ऐसे लोग समाज के लिए अभिशाप हैं।
मामला हिसार के सरकारी विभाग कालोनी का है। यहां एक कलयुगी पिता के कुकृत्य ने समाज को शर्मसार कर दिया है। 17 वर्षीय बड़ी बेटी की शिकायत पर पुलिस ने पिता पर दुष्कर्म, छेड़छाड़ और धमकाने व मारपीट करने का केस दर्ज कर पिता को हिरासत में ले लिया है। आरोपी बड़ी बेटी से आए दिन दुष्कर्म करता था। मना करने पर जान से मार देने की धमकी देता था।
वो रोज दोनों बेटियों को पीटता था। बड़ी बेटी 3 माह पहले जब गर्भवती हो गई तो उसने दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी कराया। फिर धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार दूंगा। इधर पिता के कुकृत्य से परेशान होकर बड़ी रिश्तेदारी में चली गई। यहां से आने के बाद भी पिता ने जमकर पिटाई की। जब आरोपी छेटी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा तब उसने मां को सारी कहानी बताई। मां बेटी के साथ थाने में गई और पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया।