एटा।शराब की दुकानें खुलते ही लगने लगी भारी भीड़।
समय से पहले ही लोग खड़े हुए थे लाइनों में।
समय से पहले लाइन लगाकर दुकान खुलने का करते रहे इंतजार मानो बहुत दिनों बाद कोई बहुत बड़ी चीज उनके हाथ लगने वाली हो।
पूरे उत्तर प्रदेश से शराब की दुकानों के रुझान आने शुरु सोशल डिस्टेंसिंग की कई जगह उड़ाई जा रही धज्जियां।
शराब की दुकानें खोलने का निर्णय साबित हो सकता है घातक।
कोविड-19 नामक महामारी लगातार हिंदुस्तान में अपने पैर पसार रही है और इसके मरीज लगातार मिल रहे हैं।
ऐसे में खुलने वाली शराब की दुकानें कोविड-19 नामक महामारी में हो सकती हैं घातक।
क्योंकि अमेरिका और इंग्लैंड के सर्वे के अनुसार शराब पीने वाले लोगों को कोरोना संक्रमित होने का ज्यादा खतरा।
क्योंकि शराब पीने के बाद इम्यूनिटी सिस्टम होता है कमजोर।
और ज्यादा शराब पीने वाले संक्रमित मरीज के ठीक होने में भी लगता है ज्यादा समय।