
एटा पुलिस को मिली सफलता – थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा लूट व चोरी की घटनाओं में वांछित चल रहा 25000 रुपए का इनामिया शातिर पेशेवर अपराधी महेंद्र सिंह अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा लूट व चोरी के मामलों में वाॅछित चल रहे 25000 रुपये के इनामिया अभियुक्त महेंद्र सिंह को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमनुसार दिनांक 17.01.2021 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत मुअसं- 402/20 धारा 398, 401भादंवि की घटना में फरार चल रहे अभियुक्त महेंद्र सिंह को गदनपुर नहर पुल के पास से समय 09.55 बजे अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर *मु0अ0सं0- 14/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- महेन्द्र सिंह पुत्र हरिसिंह निवासी तुलसी नगर नई आबादी गोबर चौकी आगरा।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:-
1- मुअसं- 163/20 धारा 394, 411 भादंवि थाना अमापुर, कासगंज।
2- मुअसं- 219/20 धारा 379, 411 भादंवि थाना अमापुर, कासगंज।
3- मुअसं- 402/20 धारा 398, 401भादंवि थाना कोतवाली देहात एटा
4- मुअसं- 14/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली देहात एटा
बरामदगी
1- एक अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1- उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह
2- आरक्षी बलदेव सिंह