
आज संगठन सर्जन अभियान के तहत वार्ड नंबर 12 कैलाश गंज
एटा।अलीगंज रोड कोल्ड स्टोर मैं बैठक की गई
बैठक के मुख्य अतिथि मोहम्मद रईस थे बैठक की अध्यक्षता एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने की
बैठक को संबोधित करते हुए एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को तेजी से मजबूत किया जा रहा है आने वाले समय में विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और सरकार बनाएगी शहर अध्यक्ष ने कहा मोदी सरकार ने जनता और किसान से वादा किया था कि हर वर्ष युवाओं को दो करोड़ नौकरी देंगे और किसानों की आय दुगनी करेंगे यह सारे वादे खोखले साबित हुए
युवा नेता भोला गुप्ता चंद्रकांत गांधी ने कहा की भाजपा सरकार द्वारा किसानों के ऊपर जो अत्याचार हो रहे हैं वह अमानवीय है अल्पसंख्यक शहर अध्यक्ष रियाज अब्बास ने कहा तेजी से युवा कांग्रेस की विचारधारा को अपनाते हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं बैठक में भोला गुप्ता चंदन कांत गांधी राजेश बघेल राहुल राणा गगन सविता रियाज अब्बास अकरम खान मोहम्मद अजहर अमर सिंह यादव विजेंद्र कुमार सलीम खान असलम खान आदिल खान आकाश कुमार अंशु कुमार आदि लोग उपस्थित थे