पासपोर्ट के फर्जी वाड़े में इंस्टीट्यूट के अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद से पूरा परिवार भूमिगत

पासपोर्ट के फर्जी वाड़े में इंस्टीट्यूट के अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद से पूरा परिवार भूमिगत
मोदी नगर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नेपाली राष्ट्रिक मेघराज शर्मा को अपनी पहचान को छिपाते हुए भारतीय पार पत्र बनवाने का प्रयास तथा इनके एवं इनके परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा मतदाता पहचान पत्र बनवा लिये जाने के आरोप में मोदी नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के उपरांत से मेघराज का परिवार भूमिगत हो गया है ।
खुफिया विभाग अब परिवार के पासपोर्ट व अन्य सम्पत्तियों के रिकॉर्ड को खंगालने में लग गया है ।
ज्ञात रहे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के निर्देश पर खुफिया विभाग के सी ओ प्रमोद श्री वास्तव की टीम की जांच में मेघराज शर्मा का भारतीय नागरिकता के विभिन्न पते एवं फर्जी कागजात लगाकर पासपोर्ट बनवाने के प्रयास का मामला सामने आया ।
सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय मजदूर सभा मोदी तेल पेंट फैक्ट्री, मोदी आर्क इलेक्ट्रोड कर्मचारी यूनियन व मोदी पेंट एण्ड वार्निश वर्कस इम्पलाइज यूनियन के शिकायती पत्र दिनांक 26- 9- 2020 के संदर्भ में नेपाली राष्ट्रिक मेघराज शर्मा एक इंस्टीट्यूट में एक्जीक्यूटिव आफिसर के पद पर तैनात हापुड़ रोड हाल मोदी नगर निवासी पर लगाये गये हैं । आरोपी नेपाली राष्ट्रिक मेघराज शर्मा द्वारा भारतीय पासपोर्ट बनवा लिये जाने के संबंध में रीजनल पासपोर्ट कार्यालय में जांच हेतु पत्राचार किया गया । रीजनल पासपोर्ट कार्यालय के द्वारा अवगत कराया गया कि नेपाली राष्ट्रिक मेघराज शर्मा द्वारा भारतीय पासपोर्ट हेतु आवेदन किया गया था । जिसमें मेघराज द्वारा अपनी जन्मतिथि दिनांक 3-2-1975 जन्म स्थान मिर्जा पुर अकिंत की गयी थी ।उपरोक्त ऐप्लीकेशन रीजनल पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद द्वारा बंद कर दी गयी थी ।क्योंकि उपरोक्त भारतीय पासपोर्ट हेतु दिये गये आवेदन पत्र ऐप्लीकेशन आई डी दिनांक 12-2-20 18 में नेपाली राष्ट्रिक मेघराज शर्मा द्वारा वर्ष 2009 में भारतीय पासपोर्ट हेतु आवेदन का जिक्र नहीं किया गया था । नेपाली राष्ट्रिक मेघराज शर्मा द्वारा वर्ष 2018 में भारतीय पासपोर्ट हेतु किये गये आवेदन में अपना जन्म स्थान मिर्जा पुर अकिंत किया गया जबकि इससे पूर्व 2009 में भारतीय पासपोर्ट हेतु किये गये आवेदन में इसके द्वारा अपना जन्म स्थान दिल्ली अकिंत किया गया था ।
शिकायत कर्ताओं ने मेघराज शर्मा के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा चलाने की माँग की है ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks