एटा से निकलकर किसानों की पैदल यात्रा आज छठवें दिन जनपद अलीगढ़ के अकराबाद से सिहोर राजबाह पर पहुंची कल प्रातः 11:00 सिहोर राजबाह से यात्रा प्रारंभ होकर धनीपुर मण्डी के पास पहुंचेगी

आपको अवगत कराना है कि के आज दिनांक 16 जनवरी 2021 को अखिल भारतीय किसान यूनियन की पैदल यात्रा छठवें दिन जनपद अलीगढ़ के अकराबाद से सिहोर राजबाह पर पहुंची एवं अकराबाद, जसरथपुर आदि गांव में हजारों किसानों ने जबरदस्त स्वागत किया अंत में जनपद अलीगढ़ के सिहोर राजवाह पर पहुंची जहां पर जसरथपुर गांव वासियों ने यात्रा में उपस्थित सभी किसान भाइयों का भोजन का प्रबंध किया सिहोर राजबाह से कल प्रातः 11:00 बजे से पैदल यात्रा चलकर कल शाम को धनीपुर मण्डी के पास विश्राम करेगी उक्त यात्रा के समय संगठन के पदाधिकारियों ने पूरे देश में चल रहे किसानों के आंदोलन के विषय में विस्तार से बताया और आंदोलन में निरंतर सहयोग करने की अपील की यात्रा को सफल बनाने के लिए किसानों से अधिक से अधिक समय निकालने की अपील की और बताया कि यह आंदोलन किसानों के लिए जीवन मरण का सवाल है इसको हर हाल में किसान बिरादरी के सारे लोगों को मिलकर के जीतना ही होगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, तेज सिंह वर्मा राष्ट्रीय महासचिव, रामकिशन यादव प्रदेश अध्यक्ष, दिनेश चंद्र युवा राष्ट्रीय महासचिव, आशुतोष, सुरेन्द्र सिंह दरोगा जी, विनोद चौहान राधे राधे जिलाध्यक्ष भानू गुट, रामखिलाड़ी सविता, बाबूराम वर्मा, दोजीराम कुशबाह, सुरेश सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।