प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिये विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन संपन्न

ए0डी0आर0 सेन्टर व मीडिएशन सेन्टर पर कोविड-19 से संरक्षण और लोगों को प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिये विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन संपन्न

*एटा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश तथा माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश एटा के निर्देशानुसार आज दिनांक 16.01.2021 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के तत्वाधान में न्यायालय परिसर में स्थित ए0डी0आर0 सेन्टर व मीडिएशन सेन्टर पर कोविड-19 से संरक्षण और लोगों को प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिये विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती साधना कुमारी गुप्ता द्वारा किया गया। जिसमें उपस्थित आये वादकारीगण महिलाओं, पुरूषों की समस्या को सुना एवं उन्हे विधिक जानकारियों प्रति जागरूक किया गया।
सचिव द्वारा कोविड-19 से संरक्षण, बर्ड फ्लू और लोगों की प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए विशेष जानकारियां दी गयी। ए0डी0आर0 सेन्टर व मीडिएशन सेन्टर पर उपस्थित आये सभी मीडिऐटर एवं वादकारीगण महिलाओं, पुरूषों को अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए डाॅ उत्सव जैन, डाॅ विमलेश तथा डाॅ सीमा भादद्वारा द्वारा होम्योपैथिक दवा ilnfluenzium 1m की दो-दो बून्द पिलायी गयी। जिससे लोगों की प्रतिरोधक क्षमता बढायी जा सके। ए0डी0आर0 सेन्टर व मीडिएशन सेन्टर पर उपस्थित लोगों को इस दवा को पिलाया गया।
सचिव द्वारा उन्हें यह भी अवगत कराया गया कि अपने हाथों को किसी भी साबून से प्रत्येक 20 मिनट बाद धोते रहे अथवा सैनीटाइजर का प्रयोग भी करें तथा स्वंय को अस्वस्थ महसूस होने पर चिकित्सक से सम्पर्क करें। इस अवसर पर मीडिऐटर कन्हैया लाल शर्मा, योगेश कुमार सक्सैना आदि उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks