जनपद एटा
कोविड-19 टीकाकरण के प्रथम चरण में आज जनपद के जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अलीगंज, जलेसर में शाुभारम्भ किया गया।

जिलाधिकारी सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह की उपस्थिति में एटा जिला अस्पताल, विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर की उपस्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अलीगंज, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जलेसर पर विधायक जलेसर संजीव कुमार दिवाकर की उपस्थिति में कोविड-19 टीकाकरण के प्रथम चरण का शुभारम्भ किया गया।
डीएम, एसएसपी ने जिला अस्पताल एवं अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर टीकाकरण स्थल पहुंचकर जायजा लेते हुए मौजूद कर्मचारियों को कोविड-19 टीकाकरण का अपडेट पोर्टल पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण केन्द्रो पर मास्क, सेनाटाइजर तथा दो गज की सामाजिक दूरी का पालन करते हेतु टीकाकरण अभियान को सफल बनाया जाए।
इस अवसर पर सीएमओ डा0 अरविंद कुमार गर्ग, एसडीएम सदर अबुल कलाम, सीएमएस डा0 राजेश अग्रवाल, एसीएमओ डा0 राम सिंह सहित अन्य चिकित्सक, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे।