
#Lucknow….
यूपी के 317 केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों को लग रही कोरोना वैक्सीन
CM योगी ने बलरामपुर अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन और देश को कोरोना वैक्सीन समर्पित किए जाने के बाद तुरंत बाद यूपी के 317 केंद्रों पर कोविड-19 टीकाकरण अभियान चल रहा है। आज स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की पहली डोज दी जा रही है। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ अचानक लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां टीके की पहली डोज लेने वाले चिकित्साकर्मियों का हाल चाल लिया। सीएम पूरे प्रदेश में चल रहे टीककरण अभियान पर नज़र बनाए हुए हैं।