बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार

एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, ग्राम मायाचक में बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत *मुअसं- 351/2016 धारा 363, 366, 120बी भादंवि* में वांछित चल रहे आरोपी युवक सत्यवीर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 12.11.2016 को वादी श्री महेशचंद पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम मायाचक थाना जैथरा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि वादी ने अपनी बड़ी पुत्री की शादी दिनांक 05/06/2014 को अवनीश कुमार पुत्र श्री श्रीकृष्ण निवासी ग्राम श्यामपुर थाना निधौली कला जिला एटा के साथ की थी। वादी का दामाद अवनीश वादी की छोटी पुत्री को बड़ी लड़की की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर दिनांक 23.10.2016 को अपने साथ ले गया था जिसे लेकर वह दिनाँक 12/11/2016 तक अपने घर नही पहुंचा है। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअसं- 351/2016 धारा 363 भादंवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए टीम गठित कर घटना में संलिप्त अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया गया। दिनांक 15.01.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियोग की विवेचना से प्रकाश में आए आरोपी युवक सत्यवीर पुत्र कुंवरपाल निवासी ग्राम श्यामपुर थाना निधौली कला एटा को अभियुक्त के घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:-
1- सत्यवीर पुत्र कुंवरपाल निवासी ग्राम श्यामपुर थाना निधौलीकलां एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks