
एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के पदाधिकारियों के त्रिवार्षिक चुनाव हेतु मनोनीत सहायक चुनाव अधिकारी श्री राकेश वार्ष्णेय जी के प्रतिष्ठान आर के ज्वेलर्स घंटाघर एटा पर प्रातः 11 बजे सहायक चुनाव अधिकारी श्री अशोक जी सर्राफ एवं श्री राकेश जी वार्ष्णेय के संयुक्त देखरेख में एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा की युवा नगर कार्यकारिणी के मुख्य पदाधिकारियों हेतु नामांकन हुआ !
एटा नगर युवा उद्योग व्यापार मंडल के लिए पदाधिकारियों के निर्वाचन हेतु क्रमशः अध्यक्ष पद हेतु शरद गुप्ता ” रॉकी ” , महामंत्री पद हेतु संजय जैन टार्च वाले , कोषाध्यक्ष पद हेतु लाला सौरभ वार्ष्णेय ने अपना नामांकन किया !
नामांकन करने हेतु निर्धारित समय तक एटा नगर युवा उद्योग व्यापार मंडल के उपर्युक्त तीन पदों हेतु केवल एक एक प्रत्याशी का ही नामांकन हुआ !
सहायक चुनाव अधिकारियों द्वारा नामांकन पत्रों की जाँच करने पर सभी नामांकन पत्रों को सही पाया गया !
एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा की नगर युवा कायकरिणी के लिए उपर्युक्त तीन मुख्य पदों के लिए अपना नामांकन करने वाले उपर्युक्त तीन प्रत्याशियों के अतिरिक्त अन्य किसी व्यापारी सदस्य का नामांकन न आने के कारण सहायक चुनाव अधिकारियों द्वारा आवेदन करने वाले इन्हीं तीन प्रत्याशियों को ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया !
एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के पदाधिकारियों एवं व्यापारी सदस्यों द्वारा एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा की नगर युवा कार्यकारिणी के लिए निर्विरोध निर्वाचित इन सभी पदाधिकारी प्रत्याशियों का फूलमाला पहिनाकर एवं मिष्ठान आदि खिलाकर भव्य स्वागत किया गया !
आज एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा की नगर युवा कार्यकारिणी के लिए पदाधिकारियों के चुनाव कार्यक्रम में मुख्यरूप से अशोक सर्राफ , राकेश वार्ष्णेय आर के ज्वेलर्स , प्रदीप गुप्ता , राकेश वार्ष्णेय चिकोरी वाले , अतुल राठी , डेविड जैन , कैलाश जैन , अमित गुप्ता , आदेश गुप्ता , संजीव जैन , गणेश वार्ष्णेय , संजीव वार्ष्णेय , प्रसून वार्ष्णेय , प्रवेश मिश्रा , नेवी जैन , साबिर मियाँ , दिलीप जैन , लियाकत अली , मोनी जैन , एस कुमार , दीपक वार्ष्णेय , चेतन वार्ष्णेय , तनवीर अन्ना खान , विनायक गुप्ता , गौरांग जैन , चंद्र मोहन आदि व्यापार मंडल पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित थे !
जय व्यापारी एकता ! जय व्यापार मंडल !!