19जनवरी तक समस्या समाधान नहीं हुआ तो20जनवरी से बैठेंगे अनशन पर

जिलाधिकारी महोदय एक नजर इधर भी, सामायिक सीजनल संग्रह अमीनो के साथ हो रहा है अन्याय ।जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन।
-19जनवरी तक समस्या समाधान नहीं हुआ तो20जनवरी से बैठेंगे अनशन पर।
एटा,
जनपद एटा में कचहरी स्थित चौराहे के पास सीजनल संग्रह अमीनो की एक बैठक कर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव कुमार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।बैठक की अध्यक्षता पंकज दीक्षित अमीन ने की, उन्होंने कहा कि सीजनल संग्रह अमीनो के साथ घोर अन्याय हो रहा है और यह अन्याय विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत के कारण हम लोगों के साथ हो रहा है ।हम लोगों ने लगातार अपने फर्ज की अदायगी करते हुए नियमित तरीके से ड्यूटी को निभाया है और बीएलओ का कार्य किया है। जिसकी जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से ली जा सकती है। सीजनल संग्रह महीनों के परिजन भुखमरी के कगार की ओर पहुंच रहे हैं जिसमें लगभग 27 संग्रह अमीन और 27 संग्रह सेवक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हमारी समस्या का समाधान 19 जनवरी तक जिलाधिकारी महोदय संज्ञान ले लेंगे तो निश्चित हो जाएगा। हमें उनसे यही उम्मीद है ।अगर हमारी समस्या का समाधान नहीं होता है तो 20 जनवरी से हम लोग एक साथ मिलकर अनशन पर बैठने के लिए अपने हक की लड़ाई के लिए बाध्य हो जाएंगे।और यह लड़ाई तब तक चलेगी, जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता। बैठक में उपस्थित रेशम पाल सिंहअमीन, महेश पचौरीअमीन, चरण सिंह ,सत्यवीर सिंह ,रामकिशोर ,बाबू राम ,बालक राम, पंकज कुमार ,कयूम खान, नवल किशोर, नारायण शंकर ,रमेश वर्मा ,ओमपाल सिंह, मुन्नालाल ,सत्यपाल सिंह ,हेमंत ,भगबान सिंह वर्मा,आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks