नकली सोना को असली सोना बताकर धोखाधड़ी कर सर्राफा बाजार से ठगी करने की घटना में वाँछित चल रहा अभियुक्त नोशाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

एटा- नकली सोना को असली सोना बताकर धोखाधड़ी कर सर्राफा बाजार से ठगी करने की घटना में वाँछित चल रहा अभियुक्त नोशाद पुलिस ने किया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री अजय कुमार के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं 18/2021 धारा 420/504/506 की घटना में फरार चल रहा नामजद वांछित अभियुक्त नौशाद को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 12.01.2021 को वादी श्री ईश्वर दयाल दीक्षित पुत्र श्री चन्द्रप्रकाश दीक्षित निवासी मौ0 सुदर्शनदास कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा द्वारा इस आशय की लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक11.01.2021 को समय करीब 04.00 बजे नौशाद पुत्र श्री मोहम्मद हसीन निवासी सुदर्शनदास कस्वा व थाना अलीगंज जनपद एटा मेरी सर्राफा दुकान पर आया और सोने के जेवर बेचने की बात कही. जिसकी मेरे द्वारा जाँच की गयी तो वह नकली पाये गये तथा पाया गया कि नौशाद उपरोक्त अरमान पुत्र दुलारे व शमशाद पुत्र चुन्ने निवासीगण कूचादायम खाँ कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा के साथ मिलकर नकली सोना को असली सोना में धोखाधड़ी कर बेचते है तथा पैसे आपस में वाँट लेते है एवं मेरे द्वारा पुलिस को सूचना देने पर गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये भाग जाने के सम्बन्ध में दी थी। *इस सूचना पर थाना अलीगंज पर मु0अ0सं 18/2021 धारा 420/504/506 भादवि बनाम नौशाद आदि 03 नफर उपरोक्त पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया दिनांक 12.01.2021 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियोग उपरोक्त के नामजद *अभियुक्त नौशाद को समय करीब 17.10 बजे पड़ाव तिराहा से गिरफ्तार किया गया।* थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- नौशाद पुत्र मोहम्मद हसीन निवासी मौ0 नजफ अली कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा।

गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बल-
1- उपनिरीक्षक श्री संजय सिंह
2- आरक्षी 1204 मोहित कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks