
एटा-
एटा- दो शातिर गोमांस तस्कर गिरफ्तार किये जैथरा पुलिस ने, तीन किलो गो मांस, दो छुरा व अन्य सामान बरामदी के साथ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा दो शातिर गोमांस तस्करों को करीब तीन किलो गोमांस, दो छुरा व अन्य सामान सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
घटनाक्रमानुसार दिनांक 12.01.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान ग्राम फगनौल से से दो संदिग्ध अभियुक्तों को 03 किलो पका हुआ गो मांस, दो छुरा,एक कुकर,एक लकड़ी का गुटका व एक रस्सी के साथ गिरफ्तार किया गया है, तथा पांच अन्य अभियुक्त मौके से भागने में सफल रहे। जामा तलाशी में दोनों अभियुक्तों के कब्जे से दो छुरा बरामद किए हैं कड़ाई से पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि कालू व सुनील से एक घुमंतू गाय खरीदी थी जिसको भागे हुए अभियुक्तों के साथ मिलकर काट कर भरगैन से आये अभियुक्तों को पूर्व की भांति गौ मांस व मलबा बेच दिया जिसे वो एक सफेद रंग की बिना नंबर के पिकअप में भरकर ले गए हैं तथा उसी में से करीब 3 किलो गोमांस हम लोगों ने खाने के लिए बचा लिया था जिसे हम पका रहे थे इतने में ही आप ने पकड़ लिया। इस संबंध में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जैथरा पर मुअसं – 19/20 धारा 3/5क/8 गौवध अधिनियम, धारा 3/11 पशु क्रूरता अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
तथा घटना में फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-
1- अजमत उल्लाह पुत्र रहमतुल्लाह निवासी ग्राम फगनौल थाना जैथरा एटा।
2- आफताब पुत्र बशीर अहमद निवासी उपरोक्त।
बरामदगीः-
- 03 किलो पका हुआ गौ मांस, दो छुरा,एक कुकर,एक लकड़ी का गुटका व एक रस्सी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- उपनिरीक्षक जवाहर सिंह
2- मुख्यआरक्षी अवधेश कुमार
3- आरक्षी देवेंद्र कुमार
4- आरक्षी ललित कुमार
5- आरक्षी संदीप पाल।