
*#Dehradoon….* *स्नान के लिए हरिद्वार आ रहे श्रद्धालुओं को लानी होगी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट* ◾मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, व्यवस्थाएं चाक-चौबंद मकर संक्रांति पर्व पर हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मकर संक्रांति के स्नान पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने एसओपी जारी कर दी है। राज्य के बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को पांच दिन की अवधि की कोविड आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य होगा।