अलीगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़* गोली लगने से चार बदमाश घायल

*#Aligarh….* *अलीगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़* *गोली लगने से चार बदमाश घायल* ◾थाना गांधी पार्क इलाके के ओजोन सिटी रोड पर हुई घटना ◾घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया ◾पुलिस ने तमंचा, कारतूस और एक कार बरामद की ◾चारों बदमाश एटा जनपद के निवासी एसपी क्राइम डॉ. अरविंद ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे पुलिस को सूचना मिली के बोनेर हाईवे पर कार सवार बदमाश लूटपाट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू की। जीटी रोड से ओजोन सिटी की तरफ जाने वाली सड़क पर पुलिस ने एक तेज रफ्तार कार को रुकने का इशारा किया। कार में सवार लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। कई राउंड चली गोलियों में चार बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों को हिरासत में लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया।  पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम अशोक यादव, जयवीर यादव, प्रदीप और बबलू निवासीगण जनपद एटा बताया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks