
*#Badaun…* *बदायूं गैंगरेप केस: पुजारी की आठ घंटे की रिमांड शुरू* *आरोपियाें को जेल से लेकर निकली पुलिस* *घटनास्थल किया गया सील* बदायूं के गैंगरेप केस में नामजद हुए महंत सत्यनारायण समेत उसके चेले वेदराम व ड्राइवर जसपाल की आठ घंटे की रिमांड शुरू हो चुकी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें जेल से पुलिस ने निकाला, जबकि इसके बाद तीनों को घटनास्थल ले जाया गया। एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा व सीओ बिल्सी अनिरुद्ध सिंह के साथ घटना के विवेचक इंस्पेक्टर उघैती देवेंद्र धामा के अलावा उघैती व इस्लामनगर थानों की पुलिस नामजदों को सीधे घटनास्थल ले गई। ताकि घटनाक्रम से जुड़ी परतें खुल सकें। उघैती कांड के नामजदों को रिमांड पर लेकर घटनास्थल पहुंचने से पहले ही पुलिस ने वहां पांच सौ मीटर का इलाका पूरी तरह सील कर दिया है।