
*#Etah….* *विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस की बैठक में संघठन की मजबूती पर दिया बल* मुख्यालय पर दीवानी परिसर एटा मैं श्री गिरीश चंद्र शर्मा एडवोकेट के चेंबर पर जिला कांग्रेस कमेटी एटा के तत्वावधान में विधि प्रकोष्ठ में अधिवक्ताओं को सम्मिलित करने के लिए संतोष कुमार गौतम एडवोकेट विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी एटा की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कांग्रेश पार्टी को मजबूत बनाने पर बल दिया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अनिल सोलंकी एवं एडवोकेट मोहम्मद इरफान एवं दिनेश चंद्र मिश्रा एडवोकेट गिरीश चंद्र शर्मा एडवोकेट, नैना शर्मा एडवोकेट प्रमोद कुमार लोधी एडवोकेट व अन्य अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।