
#Etah….
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
◾युवक का शव घर में लटका मिला
◾हाथ में बरामद हुआ सुसाइड नोट
◾जीजा-साले को मौत को जिम्मदार ठहराया
◾दोनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई
◾थाना बागवाला के गांव लोया बादशाहपुर वर्तमान पता अशोक नगर गली नंबर तीन निवासी रवि गुप्ता (26) पुत्र मुन्ना लाल गुप्ता उर्फ रामअवतार गुप्ता नन्नूमल चौराहा के पास मेडिकल चलाता था। मेडिकल का लाइसेंस राकेश गुप्ता नमकीन निवासी शारदा टाकीज वाली गली के नाम था। राकेश के जीजा राजेश गुप्ता निवासी दरियावगंज कासगंज वर्तमान शांतिनगर कोतवाली नगर ने रवि गुप्ता को मेडिकल चलाने के लिए दिया था। घरवालों के अनुसार आरोपी राजेश गुप्ता ने एक लाख रुपये लेकर लाइसेंस ट्रांसफर करने की बात कहीं थी। आरोपी ने रुपये भी ले लिए। बताया जा रहा है कि इसी बीच जीजा-साले में घर के बंटवारे को लेकर झगड़ा हो गया था। राकेश ने राजेश सहित पांच के विरुद्ध दुकान का लाइसेंस चोरी करने की रिपोर्ट कोतवाली नगर दर्ज करा दी। इस मामले में दोनों अपने पक्ष में गवाही का दबाव बना रहे थे। रुपया फंसता देख पीड़ित ने जान दे दी।