राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर यूथ क्लब का गठन कर कराया गया साइकिल रैली का आयोजन-रिपोर्ट,निशाकांत शर्मा

जनपदीय पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह द्वारा पुलिस लाइन में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर यूथ क्लब का गठन कर कराया गया साइकिल रैली का आयोजन।*
             एटा ~ वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती मीनाक्षी सिंह अध्यक्षा जनपदीय वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन एटा द्वारा पुलिस लाइन्स एटा में आज दिनांक 12-01-2021 को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर यूथ क्लब का गठन कर साइकिल रैली का आयोजन कराया गया। श्रीमती मीनाक्षी सिंह अध्यक्षा जनपदीय वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन एटा द्वारा बताया गया कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है स्वामी विवेकानंद जी का जीवन तथा उनके कार्य युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत हैं। स्वामी विवेकानंद जी द्वारा दी गई शिक्षा महज किताबी ज्ञान पर केंद्रित न होकर मनुष्य निर्माण की प्रक्रिया पर केंद्रित है। साइकिल रैली के प्रारंभ में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई। यूथ क्लब को परिसर में आवासों, पार्कों की साफ सफाई का निरीक्षण, आवासों की दीवारों पर वॉल पेंटिंग, परिसर के अंदर साइकिल का प्रयोग एवं पर्सनल हाइजीन के प्रति जागरूकता फैलाना व वामा सारथी पुलिस नर्सरी की साफ-सफाई एवं देखरेख का दायित्व सौंपा गया।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks