कोरोना योद्दाओं को बांटे सेनेटाइजर व मॉस्क , लोगों से घरों में ही रहने हेतु की अपील

नगर पिता ने अलीगंज नगरवासियों को कोविड-19 से सुरक्षित रखने हेतु पालिका के कोरोना योद्दाओं को बांटे सेनेटाइजर व मॉस्क , लोगों से घरों में ही रहने हेतु की अपील
———————————-
अलीगंज संवाददाता (एटा) वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं यशस्वी मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी जी से प्रेरणा लेकर नगर पिता का गौरव हासिल करने वाले संघर्षशील व नेकदिल पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू द्वारा आज रविवार को पालिका परिषद के कोरोना योद्दाओं को अपने कर कमलों से सेनेटाइजर एवं मॉस्क वितरण करते हुए कहा कि पालिका के इन्ही कोरोना योद्दाओं के अथक परिश्रम एवं निरन्तर प्रयासों से स्वच्छता बनाऐ रखते हुए समूचे नगर अलीगंज को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव बनाने में अब तक जो कामयाबी मिली है, उसके लिए समूचे नगरवासी पालिका परिषद के इन बहादुर कोरोना योद्दाओं की रिणीं रहेगें ! क्योंकि इस वैश्विक महामारी से बचने के लिए जहाँ समूचे भारतवासी यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर जहां खुद को अपने अपने घरों में आइसोलेट करते हुए कोरोना के खिलाफ जगं में सरकार का साथ दे रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर पालिका परिषद के कोरोना योद्धा इन विषम परिस्थितियों में भी अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए अपनी व अपने परिवार की चिंता छोडकर समूचे नगर के सम्मानित नागरिकों का सुरक्षा कबच बनकर द्वार द्वार घरों के दरवाजों को मशीनों के जरिए केमीकल स्प्रे करते हुए नगर को साफ स्वच्छ बनाऐ रखते हुए स्वच्छ भारत मिशन के नायक बन रहे हैं ! ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू ने आगे नगर के सम्मानित नागरिकों से आग्रह किया कि इस सकंट के समय में जहां तक संभव हो सके तो इस अनमोल ज़िन्दगी की बेशकीमती सुरक्षा के लिए अपने अपने घरों पर ही रहे तथा अतयंत आवश्यक होने पर ही मास्क लगाकर घर से बहार निकलें तथा सोशल डिसटेन्स का अक्षरशः पालन करें !

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks