*#Etah….*
*आचार्य विमल सागर का समाधि महामहोत्सव श्रद्घा से मनाया*
पुरानी बस्ती स्थित बड़े जैन मंदिर में आचार्य विमल सागर महाराज का 26वां समाधि महा मोत्सव जैन श्रावकों द्वारा मनाया गया। प्रात: बेला में भगवान का नित्य नियम, अभिषेक, शांतिधारा पूजन किया गया। शांतिधारा के मंत्र मुनि 108 विशाल सागर महाराज के द्वारा बोले गए। उसके बाद आचार्य विमल सागर महामुनिराज का अभिषेक, पूजन किया गया।