धूमधाम से मनाया गया भगवान पार्श्वनाथ का जप-तप कल्याण महोत्सव

*
◾मंदिर में मंगल अभिषेक और शांतिधारा का आयोजन किया गया
पुरानी बस्ती स्थित बड़ा जैन मंदिर से शनिवान को पालकी यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, पुरानी बस्ती होते हुए नेमिनाथ मंदिर तक निकाली गई। इसके बाद पांडुक शिला पर श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजन किया गया।


इसके बाद आचार्य 108 श्री विशद सागर जी महाराज ने प्रवचन दिए। दोपहर के समय पार्श्वनाथ विधान का आयोजन किया गया। शाम को श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्री विशद छाया मंच के अध्यक्ष मनोज जैन एडवोकेट, उपाध्यक्ष धवल जैन, मंत्री प्रशांत जैन एडवोकेट, सहमंत्री शास्त्री सोना जैन, कोषाध्यक्ष विनय जैन आदि मौजूद रहे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks