ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ प्र जनपद प्रयागराज इकाई के द्वारा एक शोक सभा का आयोजन जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद केसरवानी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
प्रांतीय अध्यक्ष माननीय श्री सौरभ कुमार की धर्म पत्नी श्यामादेवी ( 62 ) के गत दिनों आकस्मिक निधन को लेकर हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयागराज में शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा मे जिले के पदाधिकारी तहसील अध्यक्ष एवं भारी संख्या समानित सदस्यगण उपस्थित रहे। कई लोगो ने अपने वक्तब्य में शोक सन्तिप्त परिवार को तथा दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखते हुए ईश्वर से प्रार्थना किया की हे ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों मे स्थान देंते हुए परिवार को इस दुःख की घड़ी में सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
जिलाध्यक्ष सहित सभी उपस्थित पत्रकारों ने प्रदेश अध्यक्ष एव प्रदेश के सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया की भविष्य में प्रयागराज की पावन धरती एव पवित्र गंगा यमुना और सरस्वती ( संगम ) में अस्थि कलश का विसर्जन अवश्य हो।
शोक सभा मे मुख्य रूप से सर्व श्री दिगंबर प्रसाद त्रिपाठी, नवल किशोर मिश्रा, बिपिन बिहारी गुप्ता, शिव मूरत केसरवानी, राम सजीवन मिश्रा, उमाशंकर गुप्ता, नीरज खरे, राजेश मिश्र, बंसी लाल पटेल, नागेंद्र प्रसाद मिश्र, राजेंद्र प्रताप सिंह, रामबाबू पटेल, प्रमोद बाबू झा, शेष जी श्रीवास्तव, जितेंद्र शुक्ला, अरविंद सिंह कुशवाहा, सुशील केसरवानी, सत्यम शुक्ला, गगन सिंह चौहान, बलवीर सिंह, दीपक केसरवानी, आजाद सिंह, खेमराज सिंह, अरविंद केसरवानी, शिवम विश्वकर्मा, छेदी लाल साहू, ज्ञान प्रकाश शर्मा, गिरवर पाठक, अखिलेश यादव, रवि, वसीम आदि भारी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।