एटा में युवा काँग्रेस की पहली बैठक का आयोजन किया जिसमें नवनियुक्त युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशू यादव का भव्य स्वागत किया।

बैठक में मुख्य अतिथि कुँ. गौरांग देव चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस उपस्थित रहे। गौरांग देव ने कहा कि 12 जनवरी से रोजगार संवाद अभियान से जुड़ बेरोजगार युवा साथियों से शीर्ष नेतृत्व बात कर उनके रोजगार के मुद्दे उठायेंगे। आज की बैठक में शहर अध्यक्ष विनीत पाराशर वाल्मीकि, ठा. अनिल सोलंकी जिला उपाध्यक्ष (प्रशाशन प्रभारी), युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आदर्श मिश्रा डैनी, छात्र संगठन जिलाध्यक्ष राहुल कृष्ण यादव, गगन सविता, विपिन यादव, सचिन, सौरव यादव, जय कुमार, राहुल राना आदि मौजूद रहे।