दुकान के सामने खड़ी बाइक अज्ञात चोरों द्वारा की गई चोरी-रिपोर्ट-मु.रफीक अली

तमकुहीराज / पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव जावर निवासी एक ब्यक्ति के उजारनाथ स्थित चूड़ी की दुकान के सामने खड़ी बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चुरा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।


मिली जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के गांव जावर निवासी जावेद अख्तर पुत्र मुनीर आलम ने रविवार को पटहेरवा पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उजारनाथ चौराहे पर मेरी चूड़ी की दुकान है तथा रोज की भांति मैं शनिवार को दुकान के सामने अपनी गाड़ी यु पी 57एए / 7964 एच एफ डीलक्स बाइक खड़ी कर दुकान चलाने लगा बाजार के समय दुकान पर भीड़ लग जाने से मैं ब्यस्त हो गया। भीड़ खत्म होने के बाद जब दुकान से बाहर आकर देखा तो मेरी बाइक गायब थी। अगल बगल के लोगो से पूछताछ कर काफी खोज बीन की लेकिन मेरी बाइक नही मिली। पीड़ित ब्यक्ति ने रविवार को पटहेरवा पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।
तमकुहीराज

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks