एटा – थाना रिजोर पुलिस को मिली सफलता, चोरी तथा मारपीट की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त पप्पी उर्फ ज्ञानदीप अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना रिजोर पुलिस द्वारा थाना रिजोर पर पंजीकृत *मु.अ.सं- 47/20 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 379, 504, 506 भा.द.वि* में फरार चल रहे आरोपी पप्पी उर्फ ज्ञानदीप को अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
घटनाक्रमानुसार दिनांक 09.01.2021 को थाना रिजोर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना रिजोर पर पंजीकृत *मु.अ.सं- 47/20 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 379, 504, 506 भा.द.वि* की घटना में फरार चल रहे आरोपी अभियुक्त पप्पू उर्फ ज्ञानदीप को वैश्य खेड़िया तिराहे पर बने प्रतीक्षालय के पास से समय करीब 6:45 बजे अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना रिजोर पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-*
1- पप्पू उर्फ ज्ञानदीप पुत्र बालिस्टर निवासी रजपुरा थाना रिजोर एटा।
*बरामदगी-*
1- एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर।