अब तक प्रदेश में 1.22  करोड़ लोगों ने किया एप डाउनलोड

आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने में प्रदेश में एटा 45 वें स्थान पर

-अब तक प्रदेश में 1.22 करोड़ लोगों ने किया एप डाउनलोड

एटा 3 मई 2020

कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे और जोखिम का आंकलन करने में मदद करने के लिए लांच किए गए आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करने में प्रदेश में एटा जिला 45 वें स्थान पर है। जिले के 2216082 में 80159 लोगों ने एप को डाउनलोड किया है। अब तक 3.62 प्रतिशत लोगों ने एप को डाउनलोड किया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार लोगों को एप डाउनलोड करने के लिए जागरूक कर रही हैं। अफसरों का दावा कि जल्द ही शत-प्रतिशत लोगों को एप डाउनलोड करवा दिया जाएगा।

प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर एप डाउनलोड करने में अव्वल है। गाजियाबाद दूसरे और लखनऊ तीसरे स्थान पर हैं। आगरा ने छठा स्थान हासिल किया है। जिले की 5,518472 में 389710 लोगों ने एप को डाउनलोड किया है। इस तरह 7.06 प्रतिशत एप डाउनलोड किया है। मेरठ सातवें नंबर पर है।

प्राप्त विवरण के अनुसार प्रदेश में 30 अप्रैल तक करीब 1.22 करोड़ लोगों ने एप डाउन लोड किया है। आरोग्य सेतु एप को पिछले महीने दो अप्रैल को लॉन्च किया गया था। केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए इस एप को डाउन लोड करना अनिवार्य कर दिया है। गौतमबुद्ध नगर जिले की आबादी 20.58 लाख है और वहां पर करीब 6.38 लाख लोगों ने आरोग्य सेतु एप डाउन लोड किया है। आबादी के लिहाज से 31.02 प्रतिशत यूजर्स हैं। गाजियाबाद में 41.75 लाख की आबादी में से करीब 6.95 लाख लोगों ने एप डाउन लोड किया है, जो कि 16.67 फीसद है । मेरठ में 43 लाख की आबादी में से करीब 2.97 लाख लोगों ने एप डाउन लोड किया है, जिसका प्रतिशत 6.93 है। हापुड़ जिले में 16.71 लाख की आबादी में से 88006 लोगों ने एप डाउन लोड किया है। यह 5.27 प्रतिशत है। बागपत जिले में 16.27 लाख की आबादी में से 80326 लोगों ने एप डाउनलोड किया। यह आबादी के लिहाज से 4.94 प्रतिशत है। बुलंदशहर में 43.69 लाख लोगो में से करीब 2.11 लाख लोगों ने एप डाउनलोड किया है । इसका 4.84 प्रतिशत है। सहारनपुर जिले के 43.29 लाख लोगों में से करीब 2.01 लाख लोगों ने एप डाउनलोड किया। इसका 4.65 प्रतिशत है। मुजफ्फरनगर में 35.34 लाख लोगों में से करीब 1.51 लाख लोगों ने एप डाउनलोड किया। इसका प्रतिशत 4.30 है। शामली में 16.40 लाख लोगों में से 61487 लोगों ने आरोग्य सेतु एप डाउन लोड किया है। इसका प्रतिशत 3.75 है।

लखनऊ के 57.32 लाख लोगों में से करीब 7.92 लाख लोगों ने एप डाउनलोड किया। आबादी के हिसाब से यह 13.83 प्रतिशत है। प्रयागराज में 74.36 लाख लोगों में से 4.50 लाख लोगों ने एप डाउनलोड किया, जो 6.06 प्रतिशत है। श्रावस्ती में 13.95 लाख आबादी में से 24727 लोगों ने एप डाउन लोड किया जो 1.77 प्रतिशत है। आबादी के हिसाब से यूजर्स के मामले में गौतमबुद्ध नगर पहले, गाजियाबाद दूसरे और लखनऊ तीसरे नम्बर पर है। मेरठ सातवें नम्बर पर है। हापुड़ व बागपत 13वें व 15वें नम्बर पर जबकि बुंलदशहर 17 वें नम्बर पर है।

आरोग्य सेतु एप कुल 11 भाषाओं में उपलब्ध है। यह एंड्राइड और आईओएस दोनों को सपोर्ट करता है। इस ऐप की मदद से यूजर्स को अपने आस-पास कोरोना संक्रमित लोगों की जानकारी मिलती है। साथ ही इस ऐप में दिया गया सिस्टम आपको यह भी बताता है कि आप कोरोना संक्रमित हैं या नहीं।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks