*भारत एक और बढ़ा नई सफलता की इबारत लिखने, बायोटेक ने तैयार की कोरोना की नेज़ल वैक्सीन*
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए भारत ने एक और कदम आगे बढ़ा दिया है. भारत बायोटेक ने कोरोना को मात देने के लिए नेजल वैक्सीन तैयार की है. यानी इस वैक्सीन को नाक के जरिए दिया जाएगा. कंपनी अब देश भर में इस वैक्सीन का ट्रायल करने जा रही है. इसके लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से इजाजत मांगी गई है. बता दें कि भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को शर्तों के साथ इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूदी दी गई है.
अगर ट्रायल में नेजल वैक्सीन के अच्छे नतीजे आते हैं तो फिर कोरोना के खिलाफ साल भर से जारी जंग में इसे बड़ी कामयाबी मानी जाएगी. बता दें कि दुनिया भर में फिलहाल कोई ऐसी वैक्सीन नहीं है. इस वक्त कोरोना को लेकर जो भी वैक्सीन तैयार की गई है उन सबकी डोज़ इंजेक्शन के जरिए दी जाती है. इसके अलावा दो हफ्तों के अंतराल पर 2 डोज़ दिए जा रहे हैं. लेकिन नेजल वैक्सीन नाक की जरिए दी जाएगी. साथ ही इसके लिए सिर्फ एक डोज ही काफी होगी. कहा जा रहा है ये आम वैक्सीन के मुकाबले ज़्यादा असरदार है. इसलिए इसे गेमचेंजर माना जा रहा है.
भारत बायोटक ने अमेरिका में वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर नेजल वैक्सीन तैयार किया है. भारत बायोटेक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कृष्णा एला ने कहा है कि ये भारतीय वैक्सीन बनाने की क्षमताओं में क्रांति लाएगा और यूरोप, अमेरिका और चीन के साथ देश आगे निकलने में मदद करेगा. रिसर्च में पता चला है कि इस तरह नाक के जरिए वैक्सीन दिया जाना ज्यादा प्रभावी होगा. दरअसल नाक से ही अधिकतर वायरस जाने की संभावना रहती है, साथ ही यहां से वैक्सीन मिलने पर ऊपरी-निचले लंग पर असर होता है, जो असरदार साबित होगा. *RBI ने 3 नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस किया रद्द*
भारतीय रिजर्व बैंक ने 3 नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस रद्द कर दिया है. वहीं 6 अन्य NBFC ने आरबीआई के सामने अपना लाइसेंस सरेंडर कर दिया है. आपको बता दें इससे पहले भी आरबीआई कई NBFC का लाइसेंस बिजनेस नहीं करने की वजह से रद्द कर चुकी है. इसके साथ ही कुछ NBFC ने व्यवसाय न होने की वजह से सरेंडर किया था.
आरबीआई की ओर से जारी बयान के मुताबिक इन एनबीएफसी का लाइसेंस आरबीआई एक्ट-1934 की धारा 45-I के सेक्शन-ए के नियमों के अनुसार काम नहीं करने पर रद्द किया गया है. जिसमें उत्तर प्रदेश की Abhinav Hire Purchase, गुरुग्राम की Jupiter Management Services और असम की NE Leasing and Finance शामिल है.
नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी देश के बैंक और बाजार से पैसा उधार लेकर ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्र में छोटा व्यवसाय करने वाले व्यापारियों को कर्ज उपलब्ध कराती है. आपको बता दें NBFC की ब्याज दर बैंक की अपेक्षा थोड़ी ज्यादा होती है. लेकिन NBFC से कर्ज लेने के लिए लोगों को ज्यादा कागजी कार्रवाई नहीं करनी होती. ऐसे में ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आसानी से कर्ज मिल जाता है.
[1/8, 5:46 PM] +91 94123 77557: *चीन के डॉक्टर का खुलासा- चीनी वैक्सीन दुनिया में सबसे ज्यादा असुरक्षित, इससे 73 साइड इफेक्ट*
चीन भले ही अपनी कोरोना वैक्सीन को लेकर दुनिया भर में डंका पीट रहा हो लेकिन एक चीनी डॉक्टर ने ही अब जिनपिंग सरकार के झूठ की पोल खोल दी है. चीन के डॉक्टर ताओ लिना ने दावा किया है कि चीन में बनी साइनोफार्मा की वैक्सीन दुनिया में सबसे ज्यादा असुरक्षित है और इससे 73 से ज्यादा साइड इफेक्ट होने की आशंका है. डॉक्टर ताओ के मुताबिक चीन ने वैक्सीन के ट्रायल पूरे नहीं किए हैं और इसके कई खतरनाक साइडइफेक्ट हैं. हालांकि बाद में चीनी सरकार के दबाव के बाद डॉक्टर ताओ ने अपना बयान वापस ले लिया है.
इससे पहले डॉक्टर ताओ ने साइनोफॉर्म के कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर एक ब्लॉग लिखा था जिसमें उन्होंने आशंका जताई थी कि यह चीनी वैक्सीन दुनिया में सबसे ज्यादा असुरक्षित है. इस ब्लॉग को चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर अपलोड किया गया था. अब यह ऑर्टिकल हटा लिया गया है और इसका कारण भी नहीं बताया गया है. इस पोस्ट में डॉक्टर ताओ ने दावा किया है कि चीनी वैक्सीन के 73 साइड इफेक्ट हैं. इसमें इंजेक्शन के लगने के स्थान पर दर्द, सिरदर्द, हाई ब्लड प्रेशर, दिखाई न देना और स्वाद खत्म हो जाना और पेशाब में दिक्कत शामिल है.
इससे पहले डॉक्टर ताओ ने साइनोफॉर्म के कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर एक ब्लॉग लिखा था जिसमें उन्होंने आशंका जताई थी कि यह चीनी वैक्सीन दुनिया में सबसे ज्यादा असुरक्षित है. इस ब्लॉग को चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर अपलोड किया गया था. अब यह ऑर्टिकल हटा लिया गया है और इसका कारण भी नहीं बताया गया है. इस पोस्ट में डॉक्टर ताओ ने दावा किया है कि चीनी वैक्सीन के 73 साइड इफेक्ट हैं. इसमें इंजेक्शन के लगने के स्थान पर दर्द, सिरदर्द, हाई ब्लड प्रेशर, दिखाई न देना और स्वाद खत्म हो जाना और पेशाब में दिक्कत शामिल है.
*आज किसान-सरकार की हो रही वार्ता, इससे पहले बाबा लक्खा सिंह ने की मध्यस्थता की पेशकश, बोले- बातचीत में भावुक हो गए कृषि मंत्री*
दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है. आज सरकार और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच आठवें दौर की बातचीत हो रही है. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि सरकार तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने के अलावा किसी भी प्रस्ताव पर विचार करने को तैयार है. इससे पहले कल किसान संगठन और सरकार की बीच नानकसर सम्प्रदाय से जुड़े बाबा लक्खा सिंह ने मध्यस्थता की पेशकश करते हुए बातचीत की. लक्खा सिंह ने तोमर से मुलाकात के बाद दावा किया कि कृषि मंत्री उनसे बातचीत के दौरान भावुक हो गए.
बता दें कि सरकार और नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी किसान संगठन वाहः हो रही आठवें दौर की अपनी वार्ता से पहले अपने-अपने रुख पर अड़े रहे. प्रदर्शनकारी किसानों ने तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की अपनी मांग को लेकर ट्रैक्टर रैलियां निकाली, जबकि केंद्र ने इस बात पर जोर दिया कि वह इन कानूनों वापस लेने के अलावा हर प्रस्ताव पर विचार के लिए तैयार ह. *बुलंदशहर में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत, लगेगा NSA*
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदरबाद के गांव जीतगढ़ी में जहरीली शराब ने कहर बरपाया है. यहां जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. कलेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि 16 लोगों का डायलिसि किया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि इन सभी ने गांव में ही बिक रही शराब खरीदी थी. इस मामले में चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है. 5 लोगों की मौत के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस कांड के दोषियों पर रासुका लगाने का आदेश दिया है. इस बीच, डीएम रविंद्र कुमार ने शुरुआती जांच का हवाला देते हुए बताया कि एक शख्स ने बाहर से शराब लाया था. शराब की दुकानों पर छापा मारा जा रहा है.
बता दें कि जिले के गांव जीतगढ़ी निवासी 35 साल के सतीश, 40 साल के कलुआ, रंजीत तथा 60 साल के सुखपाल और अन्य लोगों ने गांव में ही एक ग्रामीण से शराब खरीदी थी. गुरुवार रात को शराब पीने के बाद ये सभी अपने-अपने घर जाकर सो गए. बताया जा रहा है कि आधी रात के बाद इन सबकी हालत बिगड़ने लगी. इनमें से सतीश, कलुआ, रंजीत, सुखपाल और एक अन्य ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि बाकी लोगों को अस्पताल ले जाया गया. इन सभी की हालत नाजुक है. पुलिस और प्रशासनिक टीम गांव पहुंच गई और परिवार से पूरी घटना की जानकारी लेने में जुट गई है. उधर, शराब को बेचने वाला अभी पकड़ से बाहर है. *व्हाट्सएप लाई नई प्राइवेसी, यूजर्स परेशान, सरकार सतर्क*
मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने अपनी सर्विस की शर्तों और प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट किया है और यूजर्स को नई पॉलिसी का नोटिफिकेशन भेजना शुरू कर दिया है, जिसको लेकर कई लोगों को संदेह है. यूजर्स को संदेह है कि Whatsapp इस्तेमाल करने वालों का सारा डेटा लीक हो सकता है और प्राइवेसी खत्म हो सकती है.
व्हाट्सऐप ने बताया, हमने अक्टूबर 2020 में सूचित किया था कि व्हाट्सऐप के बिजनेस विजन के हिस्से के रूप में छोटे व्यवसायों को बेहतर ढंग से सक्षम करने के लिए हम अपनी सेवा की शर्तों और गोपनीयता नीति को अपडेट कर रहे हैं, क्योंकि हम छोटे व्यवसाय से की मदद के लिए नए सुरक्षा नियम बनाए हैं. जैसा कि आप जानते हैं कि टेक इंडस्ट्री में सिक्योरिटी पॉलिसी में बदलाव होना सामान्य बात है.
यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर व्हाट्सऐप ने कहा, यूजर्स की निजता का सम्मान और रक्षा करना हमारे डीएनए में है. जब हमने व्हाट्सऐप शुरू किया, तब से हमने अपनी सेवाओं को मजबूत गोपनीयता सिद्धांतों के साथ बनाए रखा है. व्हाट्सऐप ने बताया, हमारी अपडेटेड शर्तों और गोपनीयता नीति में इस बारे में अधिक जानकारी दी गई है कि हम यूजर्स के डेटा और गोपनीयता के लिए हमारी प्रतिबद्धता को कैसे संसाधित करते हैं. नई पॉलिसी में यूजर्स को उनके डेटा की सुरक्षा के बारे में पूरी जानकारी दी गई है.
व्हाट्सऐप ने बताया, कई बिजनेस अपने ग्राहकों के साथ संवाद करने के लिए व्हाट्सऐप पर भरोसा करते हैं. हम उन व्यवसायों के साथ काम करते हैं, जो व्हाट्सऐप पर आपके साथ संचार को बेहतर बनाने के लिए फेसबुक या तीसरे पक्ष का उपयोग करते हैं. फेसबुक कंपनी के हिस्से के रूप में व्हाट्सऐप, फेसबुक के ऐप और उत्पादों के अनुभवों और एकीकरण की पेशकश करता है.