*एटा ~ थाना राजा का रामपुर पुलिस की छापामारी, 5 जुआरी जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार, 2630/- रुपये व तास पत्ते बरामद।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा 5 जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
घटनाक्रमानुसार दिनांक 07.01.2021 को थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर खैरपुरा के पास बने मुर्गी फार्म हॉउस के पीछे से पांच जुआरियों को समय करीब 16.10 बजे जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया है। मौके से 2650 रुपए तथा ताश पत्ते बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना राजा का रामपुर पर धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता*
1- राजेश पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम खैरपुरा थाना राजा का रामपुर एटा।
2- संतोष पुत्र ब्रह्मजीत निवासी उपरोक्त
3- विपिन पुत्र ब्रह्मजीत निवासी उपरोक्त
4- मोहनलाल पुत्र भगवती प्रसाद निवासी उपरोक्त
5- नाहर सिंह पुत्र दीनदयाल निवासी उपरोक्त।
*बरामदगी*
1- 2630 रुपये
2- ताश पत्ते।
Attachments area