इकाई को भंग करते हुए नयी कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव की घोषणा-रिपोर्ट,फैसल सिद्दीकी

व्यापार मण्डल चुनाव का बजा बिगुल
10 जनवरी से चुनावी प्रक्रिया होगी आरम्भ,
14 फरवरी को होगा मतदान
बाराबंकी फतेहपुर
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की स्थानीय इकाई का कार्यकाल पूर्ण होने के चलते इकाई को भंग करते हुए नयी कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव की घोषणा कर दी गयी।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की स्थानीय इकाई का कार्यकाल पूर्ण होने के चलते उसे भंग करते हुए चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।  बुधवार को नगर के व्यापारी नेता रीतेश जैन टीनू के आवास पर जिलाध्यक्ष पवन कुमार जैन जिला महामंत्री हारून वारसी की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मित से नये चुनाव कराने का निर्णय लिया गया।  घोषित कार्यक्रम के अनुसार 10 जनवरी से 25 जनवरी तक सदस्यता अभियान, 28 जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन, 29 जनवरी से 01 फरवरी तक आपत्तियां एवं निस्तारण 4 बजे तक, 03 फरवरी को नामांकन पत्रों की विक्री, 04 फरवरी को नामांकन, 05 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच एवं वापसी 4 बजे तक तथा मतदान 14 फरवरी को नगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय (मिडिल स्कूल) में सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक होगा तथा उसीदिन मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये जायेगें। निवर्तमान अध्यक्ष रवीन्द्र वर्मा नयी कार्यकारिणी के गठन तक कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कार्य करते रहेगें।  बैठक में मुख्य रूप से विजयराम जायसवाल, मो0 वहीद, शकील अहमद, निजामुददीन, दिलीप रस्तोगी, हयातुर्रहमान, मनजीत निगम, ओमनाथ गुप्ता, फैसल सिद्दीकी, सन्तोष गुप्ता, इम्तियाज मलिक, राहुल सोनी, अजय सोनी, जितेन्द्र सोनी, अनुज नाग, बाबी सोनी, जैनुल आबदीन, छोटू सोनी सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks