एटा – रिजोर पुलिस को मिली सफलता, थाना रिजोर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा 25000 रुपए का इनामिया अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना रिजोर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25000 रुपए के इनामिया अभियुक्त आदेश को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
दिनांक 06.01.2021 को थाना रिजोर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना मलावन पर पंजीकृत *मुअसं- 108/2020 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट* में वांछित चल रहे 25000 रुपए के इनामिया अभियुक्त आदेश को अवैध असलहा कारतूस सहित वैश्य खेड़िया तिराहे के पास बने प्रतीक्षालय के पास से समय करीब 07.10 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना रिजोर पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-*
*1-* आदेश पुत्र रामदास निवासी टीकमपुर थाना रिजोर एटा।
*बरामदगी:-*
1- एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस 315 बोर