मुरादाबाद : दवा न मिलने से परेशान थे गुर्दे के मरीज , पुलिस ने दिलाई महीनेभर की दवा

 

मुरादाबाद : लॉकडाउन के बीच पुलिसकर्मी कई लोगों के लिए देवदूत बनकर उभरे हैं. मुरादाबाद पुलिस ने एक गुर्दे के मरीज को गुर्दे की ऐसी दवाई उपलब्ध कराई है, जो उत्तर प्रदेश  और उत्तराखंड में भी नहीं मिल रही थी. इस दवाई की वजह से गुर्दे के मरीज को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था.

मुरादाबाद में कोरोना वायरस संक्रमण के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. लॉकडाउन की वजह से कई लोगों को जरूरी दवाएं भी मुहैया नहीं हो पा रही हैं. मुरादाबाद देहात क्षैत्र के थाना डिलारी इलाके में ऐसी ही परेशानी से एक शख्स गुजर रहे थे, उनके लिए पुलिस देवदूत बनकर आई.औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक की ओर से डिलारी के एक गुर्दे के मरीज को 1 महीने की निशुल्क दवाएं मुहैया कराई |

बतादेंकि पंकज कुमार सिंह जोकि थाना डिलारी क्षैत्र के पीलकपुर श्योराम गांव के रहने वाले है पंकज सिंह का 2017 में गुर्दे का ऑपरेशन हुआ था जिसकी लगातार दवाई चलती हैं लॉकडाउन में काम धंधा बंद होने से मरीज अपनी दवाई का खर्चा नहीं जुटा पा रहा था मरीज की बेटी शनिवार को औषधि विभाग के कार्यालय पहुंची और पिता की स्थति के बारे जानकरी दी जिस पर पुलिस ने महज कुछ घंटे के अंदर 1 महीने की दवा मुहैया करा दी. वह भी ऐसे वक्त में जब उनकी दवा उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक कहीं नहीं मिल रही थी.

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks