समाजवादी अल्पसंख्यक सभा ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बरेली को दिया-रिपोर्ट,तकी रज़ा

समाजवादी अल्पसंख्यक सभा ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बरेली को दिया
मध्यप्रदेश में कुछ उपद्रवी  समाज के लोगों ने अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक स्थलों को क्षति पहुंचाने का जो काम किया है उससे पूरे देश के अंदर एक माहौल बिगाड़ने का काम किया है जिस के संबंध में आज समाजवादी अल्पसंख्यक सभा बरेली ने माननीय राष्ट्रपति जी को जिला अधिकारी बरेली महोदय के द्वारा एक संबोधित ज्ञापन भेजा जिसमें समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष माननीय असलम खान धन्तिया ने राष्ट्रपति जी से मांग की है कि जिस प्रकार मध्यप्रदेश के मंदसौर में मुस्लिम समुदाय के धार्मिक स्थलों को क्षति पहुंचाई गई है और नफरत फैलाने का काम किया है ऐसे लोगों को वहां की भाजपा सरकार के द्वारा कठोर से कठोर सजा दिए जाने का प्रावधान करे और साथ ही साथ राष्ट्रपति जी से यह भी मांग की है कि सोशल मीडिया पर जो भी लोग किसी भी धर्म के विरुद्ध अभ्रद टिप्पणी करें या फिर किसी दूसरे समुदाय को नीचा दिखाने की कोशिश करें जिससे समुदाय विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचे उसके लिए भारत सरकार को एक कानून बनाना चाहिए और उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी की जानी चाहिए,
समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के मीडिया प्रभारी  फैजा़न रजा़ ने बताया कि जब से देश में भाजपा सरकार आई है तब से 6 सालों में भाजपा ने देश को बांटने का काम किया है आपस में एक धर्म से दूसरे धर्म को लड़ाने का काम किया है क्योंकि भाजपा का जो मेन एजेंडा है हिंदू मुस्लिम की राजनीति करना अल्पसंख्यक समुदाय को दबाना,
मध्यप्रदेश में भी शिवराज सिंह जी की भाजपा सरकार का भी वही हाल है.
इस मौके पर मौजूद रहे मोईनउददीन, यामीन खांन,यासीन खांन,मुशाहिद खांन,हाजी रहीस खांन, डाक्टर सदाकत हुसैन,इन्तजार खांन,शफीक अहमद जादूगर,डाक्टर मुश्ताक खांन,जीशान अहमद,रेहान,फरजाना,शाकिर अन्सारी,इरफान गददी,हुमायूं खांन आदि लोग मौजूद रहे.

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks