मिशन शक्ति / एंटी रोमियों
एटा~ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अलीगंज पुलिस / एंटी रोमियों टीम द्वारा मिशन शक्ति / एंटी रोमियों अभियान के तहत महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा के लिए कस्बे के अलग-अलग स्थानों पर चैकिंग की गई।
क़स्बा अलीगंज के सभी स्कूलों के पास एवं विभिन्न स्थानों पर अलीगंज पुलिस ने चेकिंग की साथ ही साथ मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को जागरूक किया गया।
स्कूल / कॉलेजो / चौराहे पर बेफजूल खड़े नई उम्र के लड़को को सख्त हिदायत दी गई।