दुष्कर्म करने की घटना में फरार चल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार-रिपोर्ट,निशाकांत शर्मा

 

*एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना में फरार चल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना मारहरा पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना के सम्बन्ध में थाना मारहरा पर पंजीकृत *मुअसं- 304/2020 धारा 363, 366, 376,120b,406,411 भादवि, 3/4 पोक्सो एक्ट* में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है।

*घटना:-* दिनांक 29.12.2020 को वादी श्री प्रकाश चंद्र पुत्र केतकी प्रसाद निवासी त्रिलोकपुर द्वारा थाना मारहरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि वादी की पुत्री को अज्ञात युवक बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। तथा वह अपने साथ में अपने कागजात व घर से जेवरात ले गई है। इस सूचना पर थाना मारहरा पर *मुअसं- 304/2020 धारा 363, 366 भादवि* पंजीकृत किया गया। इस संबंध में थाना मारहरा पुलिस द्वारा अपह्रत युवती को दिनांक 03.01.2021 को सकुशल बरामद किया गया तथा उपरोक्त अभियोग में पीड़िता के बयान व मेडिकल परीक्षण के आधार पर धारा 376,120b,406,411 भादवि, 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

*गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष मारहरा को निर्देशित किया गया। थाना मारहरा पुलिस द्वारा दिनांक 04.01.2021 को मुखबिर की सूचना पर घटना में फरार चल रहे आरोपी अभियुक्त राजू उर्फ प्रांशु पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी मेहनी थाना मारहरा, राजेंद्र पुत्र मेघ सिंह व श्रीमती ओमवती पत्नी राजेंद्र को रतनपुर नहर पुल के पास से समय करीब 13:00 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की जामा तलाशी से अपहृत बालिका से लिए गए जेवरात बरामद हुए। इस संबंध में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मारहरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-*
1- राजू उर्फ प्रांशु पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी मेहनी थाना मारहरा, एटा।
2- राजेंद्र पुत्र मेघ सिंह निवासी उपरोक्त
3- श्रीमती ओमवती पत्नी राजेंद्र निवासी उपरोक्त।

*बरामदगी।*
1- दो अंगूठी, एक जोड़ी झाले/टाक्स, एक मंगलसूत्र व एक पेंडल।

*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-*
1- थानाध्यक्ष अखिलेश तिवारी
2- उ.नि. बलवंत सिंह
3- आरक्षी सत्यम
4- आरक्षी सचिन
5- महिला आरक्षी आरती।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks