एटा। मुख्यमंत्री जी द्वारा सोमवार को अपरान्ह में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयुष विभाग के नवचयनित आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री जी ने इस दौरान वीडियो काॅन्फ्रेंिसग के माध्यम से मौजूद नवनियुक्त चिकित्साधिकारियांे से वार्ता कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी क्रम में सुखलाल भारती ने एनआईसी कलक्ट्रेट में जनपद के 08 नवनियुक्त चिकित्साधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
*डीएम ने इस दौरान* डा0 ब्रजेश कुमार, डा0 शबनम राजपूत, डा0 हितेश खन्ना, डा0 रूपेश सक्सैना, डा0 मुकेश कुमार वर्मा, डा0 संगीता सिंह, डा0 महेन्द्र कुमार अग्रहरि, डा0 स्वाती तोमर को नियुक्ति पत्र देकर अपने तैनाती स्थल पर सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त चिकित्साधिकारियों द्वारा विभागीय दायित्वों के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों, शासन के निर्देशों का भी कड़ाई से अनुपालन किया जाए। जनसामान्य को शासन की मंशानुरूप स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए।
*इस अवसर पर* सीएमओ डा0 अरविंद कुमार गर्ग, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा0 रवीन्द्र कुमार, डिप्टी कलक्टर अलंकार अग्निहोत्री, नवनियुक्त चिकित्साधिकारी आदि मौजूद रहे।