जनपद में किसानों की आय दुगनी करने के उद्देश्य से वृहद किसान मेला, प्रदर्शनी का होगा आयोजन

*जनपद में किसानों की आय दुगनी करने के उद्देश्य से वृहद किसान मेला, प्रदर्शनी का होगा आयोजन*
———————————————————
*लाभार्थीपरक योजनाओं के स्वीकृति पत्र, कृषि यंत्र, पुरस्कार आदि का किया जाएगा वितरण*
———————————————————
एटा। जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश के किसानों की आय दुगनी करने के प्रयास के दृष्टिगत माह जनवरी 2021 में वृहद किसान मेला,प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उद्यान, पंचायती राज, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई, नेडा, विद्युत सहित अन्य विभागों द्वारा अपनी विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टाल लगाए जाएंगे तथा लाभार्थी परक योजनाओं के स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र, कृषि यंत्र एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन भी इस अवसर पर किया जाएगा।
*जिलाधिकारी ने* किसान कल्याण मिशन अभियान के अन्तर्गत आयोजित होने वाले कृषि मेला एवं कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रमों की समयसारिणी निर्धारित करते हुए बताया कि 06 जनवरी, 2021 को विकासखंड सकीट परिसर, तहसील अलीगंज परिसर में एवं 13 जनवरी को  मारहरा विकास खंड परिसर, राजकीय इंटर कॉलेज एटा, महात्मा गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जैथरा तथा 21जनवरी को राष्ट्रीय इंटर कॉलेज निधौलीकलां, कृषि विज्ञान केंद्र अवागढ़, एमजीएम इंटर कालेज जलेसर में किसान कल्याण मिशन अभियान के अन्तर्गत कृषि मेला एवं कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।
*मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश ने बताया कि* विकास खण्ड स्तर पर आयोजित होने वाले कृषि मेला एवं कृषि प्रदर्शनी में कृषि विभाग के साथ-साथ उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई, विधुत, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, बाल विकास एवं पुष्टाहार, प्रोबेशन, स्वास्थ्य इत्यादि विभाग अपनी-अपनी योजनाओं से संबंधित स्टाल लगायेगे और लाभार्थी परक योजनाओं के स्वीकृति पत्र व प्रमाण पत्र वितरित करना भी सुनिश्चित करेगे।
*इस अवसर पर* मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश, सीएमओ डॉ0 अरविंद कुमार गर्ग, एएसपी ओपी सिंह, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, परियोजना निदेशक डीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी, जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
Attachments area

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks