कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक, हरथला, काजीपुरा और झाझनुपर को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। शुक्रवार देर रात करीब 120.30 बजे एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने इन हॉट स्पॉट इलाकों में पहुंच कर पुलिस ड्यूटी चेक की। एसपी सिटी ने चक्कर की मिलक पर बैरियर के पास खड़े होकर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव के लिए भी पुलिसकर्मियों को जागरूक किया। सतर्कता के साथ सावधानीपूर्वक ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया।