कोतवाली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

#Kasganj….

कोतवाली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप
 ◾पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े भाजपाई, समर्थन में पहुंचे जिलाध्यक्ष
◾शुक्रवार देर रात की घटना, शनिवार सुबह से ही घेरी कोतवाली
◾कासगंज जिले में शनिवार को पटियाली कोतवाली में जमकर हंगामा हुआ। पुलिस पर कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने कोतवाली का घेराव किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
◾दोपहर बाद भाजपा जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के समर्थन में थाने पहुंचे। कार्यकर्ता आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।
◾अफसरों के आश्वासन पर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें पुलिसकर्मी किसी को पीटता दिखाई दे रहा है। 
◾घटना शुक्रवार देर रात करीब दो बजे की है। भाजपा युवा मोर्चा पटियाली के मंडल मंत्री अमन चौहान, बूथ अध्यक्ष रामू, भाजपा कार्यकर्ता अरविंद कुमार मारपीट के एक मामले में शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे थे।
◾भाजपा नेता का आरोप है कि कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह इंदौलिया ने उनका पक्ष तो नहीं सुना, बल्कि बौखलाकर थाना प्रभारी एवं चार आरक्षियों ने कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की और मारपीट कर मोबाइल छीन लिए। 
◾अमन चौहान के मुताबिक भाजपा जिलाध्यक्ष ने शनिवार को कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। सुबह से ही बड़ी संख्या में भाजपाई पटियाली कोतवाली में एकत्रित हो गए। यहां कोतवाली का घेराव कर दिया।
◾घटना की सूचना पर सीओ पटियाली कोतवाली पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाया। एसडीएम शिवकुमार, सीओ गवेंद्र गौतम रात में ही मौके पर पहुंचे। 
◾भाजपा कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। दोपहर बाद भाजपा जिलाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। मामला और तूल पकड़ गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से बातचीत की। पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्रवाई का भरोसा दिया गया। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को समझाया उसके बाद आक्रोश शांत हुआ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks