‘5 जनवरी से यूपी के सभी 75 जिलों में कोरोना टीकाकरण का ड्राई रन

#Lucknow….

‘5 जनवरी से यूपी के सभी 75 जिलों में कोरोना टीकाकरण का ड्राई रन
तीन स्थान गांव तो तीन स्थान शहरों के शामिल होंगे
कोरोना टीकाकरण की तैयारियों को परखने के लिए शनिवार को लखनऊ में छह स्थानों पर पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) किया गया। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि पांच जनवरी से प्रदेश के सभी 75 जिलों के छह-छह स्थानों पर ड्राई रन किया जाएगा। इन 6 स्थानों में से 3 शहरी और 3 स्थान ग्रामीण क्षेत्रों में होंगे।
वहीं, उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 728 नए मामले सामने आए हैं। इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 13,316 है और डिस्चार्ज हुए लोगों की संख्या अब 5,65,731 हो गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks