बरेली 02 जनवरी,2021: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु निम्नलिखित विशेष गाड़ियों


बरेली 02 जनवरी,2021: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु निम्नलिखित विशेष गाड़ियों का संचलन निम्न प्रकार किया जायेगा । इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

05038 कासगंज-कानपुर अनवरगंज दैनिक विशेष गाड़ी 06 जनवरी से 31 जनवरी,2021 तक प्रतिदिन कासगंज से 13.05 बजे प्रस्थान कर सहावर टाउन से 13.26 बजे, गंजडुंडवारा से 13.39 बजे, पटियाली से 13.48 बजे, दरियावगंज से 14.02 बजे, बिल्लूपुर से 14.11 बजे, रूदायन से 14.20 बजे, कायमगंज से 14.36 बजे, समसाबाद से 14.49 बजे, फर्रूखाबाद से 15.20 बजे, फतेहगढ़ से 15.37 बजे, कमालगंज से 15.51 बजे, गुरसहायगंज से 16.08 बजे, कन्नौज से 16.29 बजे, बिल्हौर से 16.55 बजे, बर्राजपुर से 17.14 बजे, कल्याणपुर से 17.36 बजे तथा रावतपुर से 18.00 बजे छूटकर कानपुर अनवरगंज 18.30 बजे पहुंचेगी ।

05037 कानपुर अनवरगंज-कासगंज दैनिक विशेष गाड़ी 07 जनवरी से 01 फरवरी,2021 तक प्रतिदिन कानपुर अनवरगंज से 11.10 बजे प्रस्थान कर रावतपुर से 11.17 बजे, कल्याणपुर से 11.26 बजे, बर्राजपुर से 11.47 बजे, बिल्हौर से 12.06 बजे, कन्नौज से 12.33 बजे, गुरसहायगंज 12.56 बजे, कमालगंज से 13.17 बजे, फतेहगढ़ से 13.37 बजे, फर्रूखाबाद से 14.04 बजे, समसाबाद से 14.19 बजे, कायमगंज से 14.33 बजे, रूदायन से 14.52 बजे, बिल्लूपुर से 15.00 बजे, दरियावगंज से 15.09 बजे, पटियाली से 15.23 बजे, गंजडुंडवारा से 15.32 बजे तथा सहावर टाउन से 15.49 बजे छूटकर कासगंज 16.30 बजे पहुंचेगी । इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 सहित कुल 12 कोच लगाये जायेंगे ।

05043 लखनऊ जं0-काठगोदाम विशेष गाड़ी (सप्ताह में पांच दिन) 06 जनवरी से 31 जनवरी,2021 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं रविवार को लखनऊ जं0 से 23.25 बजे प्रस्थान कर बरेली जं0 से 04.05 बजे, बरेली सिटी से 04.45 बजे, इज्जतनगर से 05.03 बजे, भोजीपुरा से 05.18 बजे, बहेड़ी से 05.41 बजे, किच्छा से 06.02 बजे, पंतनगर से 06.14 बजे, लालकुंआ से 06.50 बजे तथा हल्द्वानी से 07.45 बजे छूटकर काठगोदाम 08.05 बजे पहुंचेगी । 05044 काठगोदाम-लखनऊ जं0 विशेष गाड़ी (सप्ताह में पांच दिन) 07 जनवरी से 01 फरवरी,2021 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं शनिवार को काठगोदाम से 11.45 बजे प्रस्थान कर हल्द्वानी से 12.02 बजे, लालकुंआ से 12.40 बजे, पंतनगर से 12.52 बजे, किच्छा से 13.09 बजे, बहेड़ी से 13.30 बजे, भोजीपुरा से 13.58 बजे, इज्जतनगर से 14.21 बजे, बरेली सिटी से 14.47 बजे तथा बरेली जं0 से 14.58 बजे छूटकर लखनऊ जं0 19.20 बजे पहुंचेगी । इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान के 03, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 तथा वातानुकूलित चेयरकार के 01 कोच सहित कुल 15 कोच लगाये जायेंगे ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks